करेंट अफेयर्स क्विज़: 12 जून 2018

करेंट अफेयर्स क्विज़: 12 जून 2018


    अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स सिंगापुर बैठक, बाल श्रम निषेध दिवस आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

    1. महिला एकल फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2018 किसने जीता है?
    a.    सिमोना हालेप
    b.    गार्बिन मुगुरुजा
    c.    स्लोअन स्टीफंस
    d.    सेरेना विलियम्स


    2. किस देश की महिला क्रिकेट टीम ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर बनाया है?
    a.    ऑस्ट्रेलिया
    b.    न्यूज़ीलैंड
    c.    भारत
    d.    इंग्लैंड


    3. अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस निम्नलिखित में से किस दिन मनाया जाता है?
    a.    12 जून
    b.    11 जून
    c.    10 जून
    d.    09 जून


    4. रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की शिकायतों के निवारण हेतु कौन सा एप्प लॉन्च किया गया?
    a.    तीव्र मदद
    b.    सहायता एप्प
    c.    रेल मदद
    d.    रेल बंधु


    5. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन के बीच निम्नलिखित में से किस स्थान पर वार्ता आयोजित की गई?
    a.    सेंटोसा द्वीप
    b.    कोरोमंडल द्वीप
    c.    डोमिनिक द्वीप
    d.    लांसशायर द्वीप


    6. भारत ने किस देश को हराकर इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल खिताब -2018 जीता?
    a. न्यूजीलैंड
    b. केन्या
    c. रूस
    d. इंग्लैंड


    7.किस एशियाई देश में एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2018 आयोजित किया गया?
    a. भारत
    b. नेपाल
    c. चीन
    d. जापान


    8. निम्न में से किस देश ने भारत के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत भारत से गैर-बासमती चावल आयात करने पर सहमति मिली?
    a. चीन
    b. पाकिस्तान
    c. नेपाल
    d. ईरान


    9. स्वच्छ भारत के तहत ग्रामीण स्वच्छता कवरेज जून 2018 में निम्न में से कितने प्रतिशत तक पहुँच गया?
    a. 40%
    b. 85%
    c. 70%
    d. 25%


    10. लघु अवधि के निम्न में से किस सीमा तक के फसल ऋणों पर ब्याज में सब्सिडी देने की योजना चालू वित्त वर्ष से प्रत्यक्ष अंतरण लाभ के माध्यम से लागू की जाएगी?
    a. 15 लाख रुपये
    b. 19 लाख रुपये
    c. 20 लाख रुपये
    d. 3 लाख रुपये


    11. भारत ने एनआईपीआई पहल के तहत किस देश के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं?
    a. नॉर्वे
    b. न्यूजीलैंड
    c. ईरान
    d. चीन


    12. रेलवे मंत्रालय द्वारा दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को काउंटर पर लाइन लगाये बिना किस सुविधा से टिकट प्रदान किए जायेंगे?
    a.    टिकट आपके द्वार
    b.    साझा सेवा केंद्र
    c.    रेलवे डिलीवरी मैन
    d.    उपरोक्त में से कोई नहीं




    उत्तर:
    1. a. सिमोना हालेप
    विवरण: रोमानिया की सिमोना हालेप ने 2018 फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट जीतकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है. उन्होंने स्लोअन स्टीफंस को 09 जून को हुए फाइनल में 3-6, 6-4, 6-1 से हराया.
                                         
    2. b. न्यूज़ीलैंड
    विवरण: न्यूज़ीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 490-4 का स्कोर करके एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर बनाया है.

    3. a. 12 जून
    विवरण: विश्व भर में 12 जून 2018 को बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है. इसका उद्देश्य बाल श्रम के विरुद्ध लोगों में जागरुकता फैलाना है.

    4. c. रेल मदद

    विवरण: केंद्रीय रेल और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने यात्रियों की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को सुधारने एवं तेज करने के लिये 'रेल मदद' नाम से एक एप्प जारी किया है.

    5. a. सेंटोसा द्वीप
    विवरण: सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन के बीच वार्ता आयोजित की गई थी.

    6. b. केन्या

    विवरण: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के दो शानदार गोलों की मदद से भारतीय फुटबॉल टीम ने 10 जून 2018 को हीरो इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल मुकाबले में केन्या को 2-0 से पराजित किया.

    7. d. जापान
    विवरण: जापान में एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2018 आयोजित किया गया.

    8. a. चीन
    विवरण: भारत के साथ चीन ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत भारत से गैर-बासमती चावल आयात करने पर सहमति मिली हैं.

    9. b. 85%

    विवरण: विश्व  के सबसे बड़े व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भारत का ग्रामीण स्व्च्छता कवरेज बढ़कर 85% हो गया है.

    10. d. 3 लाख रुपये
    विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक ने घोषणा की है कि लघु अवधि के तीन लाख तक के फसल ऋणों पर ब्या ज में सब्सिडी देने की योजना चालू वित्तह वर्ष से प्रत्यखक्ष अंतरण लाभ के माध्यचम से लागू की जाएगी.

    11. a. नॉर्वे
    विवरण: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने तीन वर्षों की अवधि के लिए नॉर्वे इंडिया साझेदारी पहल के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र के भीतर सहयोग बढ़ाने हेतु नार्वेजियन विदेश मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

    12. b. साझा सेवा केंद्र
    विवरण: सरकार ने दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बिना काउंटर पर लाइन लगाए तीन लाख साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) की सहायता से रेल टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
    Share:

    No comments:

    Post a Comment

    ABOUT AUTHOR

    Facebook

    Contact Form

    Name

    Email *

    Message *

    Labels